राँची 9 जून (आरएनएस)। राजधानी रांची में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू के बीच श्री जीण माता प्रचार समिति, रांची ने अपने सदस्यों के साथ सोमवार को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) हॉस्पिटल के पास स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नि:शुल्क शीतल पेय वितरण शिविर का आयोजन किया गया।सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस सेवा शिविर में दोपहर 3 बजे तक मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ, एम्बुलेंस चालकों और राहगीरों सहित 1000 से अधिक लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर भीषण गर्मी से राहत पाई। रिम्स में दूर-दराज से इलाज कराने आए लोग और घंटों धूप में लाइन में खड़े लोगों ने इस सेवा से विशेष रूप से लाभान्वित हुए। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि रिम्स जैसे बड़े अस्पताल के बाहर इस तरह की पहल वास्तव में जरूरतमंदों के लिए वरदान है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवा ही सच्ची सेवा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता अग्रवाल एवं नेहा सिंघानिया की मुख्य भूमिका रही। समिति के अन्य सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में हिस्सा लिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

