रांची 9 जून (आरएनएस)। खिजरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लालखटंगा पंचायत में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा शामिल हुए। उन्होंने बिरसा मुंडा के ‘उलगुलानÓ को भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष का गौरवशाली अध्याय बताते हुए कहा कि उनका जीवन, संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

