सोनपुर, 09 जून (आरएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने एमएलसी की स्क्रूटनी से पहले आज सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी सुशीलचंद्र शास्त्री, बमबम बाबा, सदानंद बाबा और राहुल बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने संजय मयूख को अंग वस्त्र और मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कहा कि संजय मयूख बहुत अच्छे इंसान हैं और हमेशा जनहित व सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। संगठन के कार्यों में भी उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बाबा हरिहरनाथ की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश में आपका नाम हो। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिथलेश सिंह, पपलू सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, पप्पू सिंह दरिहरा, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे। सभी ने संजय मयूख को आगामी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

