रोहतक ,09 जून(आरएनएस)। हरियाणा के रोहतक में जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई है जिसने नजदीकी 10 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. इस बीच करीब 6 लोगों की आग के अंदर फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच चुकी है.
रोहतक में डी-पार्क के पास स्थित जूते के शोरूम में मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग ने देखते ही देखते आसपास की 10 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया है. आग से निकल रहे धुएं के गुबार को काफी दूर से देखा जा सकता है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां करीब 2 बजे मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिशें शुरू हो गई.
बेकाबू आग को देखते हुए रोहतक के अलावा जींद, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ और गोहाना से भी फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां बुलाई गईं है. आशंका जताई गई है कि आग के अंदर करीब 6 लोग भी फंस गए हैं. ऐसे में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

