रुड़की,09 जून(आरएनएस)। रुड़की रोडवेज बस अड्डा इन दिनों चालकों की भारी कमी से जूझ रहा है। पहले से ही स्टाफ की कमी का सामना कर रहे रोडवेज को मंगलवार को उस समय और बड़ी परेशानी उठानी पड़ी, जब चालकों के अभाव में कई बसों का संचालन प्रभावित हुआ। सात से आठ बसें पूरे दिन बेड़े में ही खड़ी रहीं। रुड़की रोडवेज डिपो में लंबे समय से चालकों की कमी बनी हुई है। वर्तमान में बसों की संख्या के मुकाबले करीब नौ चालकों की कमी बताई जा रही है। हालात यह हैं कि रोजाना तीन से चार बसों का संचालन केवल चालक न होने के कारण नहीं हो पाता। इससे कई रूटों पर यात्रियों को समय पर बस सेवा नहीं मिल रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

