रुड़की,09 जून(आरएनएस)। गन्ना विकास परिषद लिब्बरहेड़ी के बिजौली गांव में गन्ना किसान संस्थान काशीपुर के तत्वावधान में गोष्ठी में किसानों ने आधुनिक गन्ना खेती के गुर सीखे। मुख्य वक्ता गन्ना शोध संस्थान काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने किसानों को गन्ने की नवीनतम और अधिक उपज देने वाली शीघ्र प्रजातियों के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने सामान्य प्रजातियों की विशेषताओं की जानकारी दी। डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ने में लगने वाले विभिन्न रोगों और हानिकारक कीटों से फसल के बचाव व नियंत्रण के वैज्ञानिक उपाय साझा किए।रीना नौलिया ने किसानों को गन्ने के साथ अंत:फसल लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे किसान कम लागत में दोगुनी आय अर्जित कर सकें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

