रुड़की,09 जून(आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान को तेज करते हुए रामनगर, रामपुर, औद्योगिक क्षेत्र और आवास विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में 174 घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए। अभियान के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक बिजली उपयोग पर नियंत्रण संभव होगा। इसके अलावा बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बढऩे के साथ ही कई तकनीकी सुविधाओं का लाभ भी उपभोक्ताओं को मिलेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

