बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी पर्दे पर हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार निभाने में विश्वास रखती हैं। उनकी आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू में कुछ ऐसा ही नजर आया है, जिसकी पहली झलक जारी हो गई है। नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित और सलीम सिब्लिंग्स (हुमा और साकिब सलीम) द्वारा निर्मित फिल्म में हुमा को बेबी करमारकर के किरदार में पेश किया गया है। वीडियो से पता चलता है कि अभिनेत्री इसमें एक कॉन्ट्रैक्ट किलर की भूमिका निभा रही हैं।
बेबी डू डाई डू का टीजर एनिमेटेड वीडियो के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें मुंबई में लगातार होने वाली हत्याओं से जुड़े रहस्यमयी हत्यारे की तलाश को दिखाया गया है। पुलिस और मीडिया रहस्यमयी व्यक्ति की तलाश में व्यस्त है। दूसरी ओर एक महिला लाल छाता लिए शहर में चुपचाप घूमती हुई नजर आती है। हैरानी की बात यह है कि महिला के छाते में एक बंदूक छिपी है, जिससे वह दिन-दहाड़े लोगों का खून करती है।
हुमा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर जारी किया है और कैप्शन दिया, आ गई अपनी फीमेल हिटवुमन! इससे पहले उन्होंने फिल्म के कई सारे पोस्टर साझा करते हुए फैंस को उत्साहित कर दिया था। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म का टीजर जल्द जारी किया जाएगा। फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, विद्या मालवदे और हिमांशु मलिक जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

