गरियाबंद, 10 जून (आरएनएस)। जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के बाद जिले के विभिन्न थानों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शिशिर पाण्डेय को गरियाबंद सिटी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ओमप्रकाश यादव को जुगाड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को मैनपुर थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साइबर सेल सहित कई महत्वपूर्ण शाखाओं और थानों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। नए प्रभारियों के कार्यभार संभालने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई रणनीति पर काम शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बंछोर
000

