दो घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
प्रयागराज 10 जून (आरएनएस )। हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद इलाके में एक महिला अपने पति की कथित दूसरी शादी और दहेज उत्पीडऩ के आरोप में पानी की टंकी पर चढ़ गई। यह घटना बुधवार को निमहरा गांव में हुई, जिससे हड़कंप मच गया। महिला करीब दो घंटे तक टंकी पर बैठी रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋतु भारती की शादी वर्ष 2023 में थाना उतरांव क्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी रोहित भारती से हुई थी। ऋतु का मायका उतरांव -क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा है। इस संबंध में उसने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा भी दर्ज कराया है।
बुधवार को पति द्वारा दूसरी शादी किए जाने के शक में महिला निमहरा स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और न्याय मिलने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिला को काफी देर तक समझाया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला टंकी से नीचे उतरने को राजी हुई। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। महिला के टंकी पर चढऩे की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

