– चोरी की एक स्कूटी समेत दस बाइकें की बरामद
रुड़की,10 जून(आरएनएस)। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर एक स्कूटी और दस बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए थे। साथ ही सीसीटीवी कैमरे चेक कर घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। बताया कि मंगलवार की रात गंगनहर कोतवाली पुलिस पनियाला तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे और उन्हें रोकने का प्रयास किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

