रुड़की,10 जून(आरएनएस)। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने गंगनहर कोतवाली में लोगों के खोये हुए करीब बीस लाख की कीमत के 51 मोबाइल उन्हें लौटाए। बताया कि मोबाइल बरामद करने के लिए सीआईयू और कोतवाली पुलिस को लगाया गया था। साथ ही गुम मोबाइलों की पूरी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस और सीआईयू की टीम ने मोबाइल बरामद किए। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

