New Delhi 11 June (Rns) /- दिल्ली हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान उसके पास से करीब 2.43 करोड़ रुपये मूल्य का संदिग्ध गांजा बरामद किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को यात्री के सामान की एक्स-रे जांच और विस्तृत तलाशी के दौरान यह बरामदगी हुई। उसके बैग से हरे रंग के मादक पदार्थ से भरे आठ पॉलीथीन पाउच मिले, जिन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है।
सीमा शुल्क विभाग के बयान के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर की गई इस कार्रवाई में बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 6,939.5 ग्राम पाया गया है। प्रारंभिक जांच में इसे प्रथम दृष्टया गांजा (मारिजुआना) बताया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बैंकॉक से आए यात्री के बैग की एक्स-रे जांच और विस्तृत तलाशी के दौरान यह खेप पकड़ी गई। जब्त किए गए इस मादक पदार्थ की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 2.43 करोड़ रुपये आंकी गई है

