मेरठ 11 जून (आरएनएस )। बृहस्पतिवार को तड़के सदर थाना क्षेत्र स्थित भैंसाली बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि एक बस में सो रहे ड्राइवर और कंडक्टर समय रहते बस से कूद गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में लगभग एक करोड़ के नुकसान की बात सामने आई है। वहीं, रोडवेज आरएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात एसी बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस लेकर भैंसाली रोडवेज स्टैंड पर वापस पहुंचे थे। रोडवेज स्टैंड में बस को खड़ी करके ड्राइवर और कंडक्टर बस के अंदर ही सो गए। बताया जाता है इसी दौरान बृहस्पतिवार की सुबह करीब 3:00 बजे बस में अचानक आग लग गई। धुएं के कारण दम घुटने से ड्राइवर और कंडक्टर की आंख खुल गई। आग देखते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूद गए। इसी दौरान एसी बस में लगी आग ने पास मे खड़ी एक अनुबंधित बस को भी चपेट में ले लिया। मामले की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग एक करोड़ के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं आरएम रोडवेज ने एआरएम को घटना की जांच सौंपी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

