लखनऊ (आरएनएस ), । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ्रद्मद्धद्बद्यद्गह्यद्ध ङ्घड्डस्रड्ड1 ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार का हर काम दिखावे और छलावे पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अस्पतालों में नकली दवाएं मिल रही हैं, विकास कार्य ठप हैं और जनहित की योजनाएं धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रणनीतियों के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, अराजकता और अव्यवस्था के दौर से गुजर रहा है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकारों पर कुठाराघात करना भाजपा सरकार की पहचान बन गई है।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ मानसिकता रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है और प्रतियोगी परीक्षाएं बार-बार पेपर लीक की घटनाओं के कारण प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में फीस वृद्धि के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिस कार्रवाई और मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। थानों और सरकारी संस्थानों में भ्रष्टाचार बढऩे का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता लगातार परेशानियों का सामना कर रही है।समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है और पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज परिवर्तन के लिए तैयार है और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए व्यापक एकजुटता की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रूप से पहुंचकर पार्टी की नीतियों को प्रचारित करने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

