कुड़वार/सुल्तानपुर 11 जून (आरएनएस )। बुधवार की रात घर मालिक के रामायण पाठ में शामिल होने के बाद महिलाएं छत पर सो रही थी तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजा खोलकर अटैची में रखा गहना लेकर फरार हो गया। रामायण पाठ से वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव से जुड़ा है। गांव निवासी भाजपा नेता रमा कीर्तन तिवारी पुत्र जग नारायण तिवारी बुधवार को भोजन पानी के बाद गांव में हो रहे पुरखिन भवानी मंदिर पर हो रहे राम चरित मानस पाठ में शामिल होने गए थे। और घर की महिलाएं छत पर सोने चली गई। देर रात करीब 02 बजे रामायण से वापस लौटे तो देखा दरवाजा खुला था। घर में घुस कर देखे थे उनकी बेटी की अटैची गहने व नकदी समेत गायब थी। उन्होंने बताया कि अटैची में उनकी बेटी की एक झुमकी,दो अंगूठी,01 कान का टप, एक पायल, मंगलसूत्र ,बिछिया व 2000 रुपए नकद गायब थे। घटना की सूचना पीडि़त ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव व सीओ सिटी सौरभ सामंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी ने बताया कि पीडि़त से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

