पहले ही दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, रांचीवासियों ने जमकर की खरीदारी
रांची 11 जून (आरएनएस)। फैशन पॉइंट द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित फैशन, ज्वेलरी एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “समर एंड लक्स एडिट एसएस Ó26” का होटल कैपिटल हिल, रांची में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ा दिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक सीमा राय, मेकॉन इस्पात महिला क्लब की उपाध्यक्ष एवं साहित्य कुंज की सदस्य सोनी वर्मा, तथा मिसेस इंडिया ईस्ट जोन 2026, मिसेस ग्लैम वॉक 2026 एवं मिसेस बर्रिएर ब्रेकर 2026 की विजेता पूजा प्रसाद सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उद्घाटन के साथ ही प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पहले ही दिन रिकॉर्ड संख्या में आगंतुकों की उपस्थिति ने आयोजन को बड़ी सफलता का संकेत दे दिया। सुबह से लेकर शाम तक प्रदर्शनी परिसर ग्राहकों से खचाखच भरा रहा और लगभग सभी स्टॉलों पर लगातार खरीदारी होती रही। देशभर के विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, होम डेकोर एवं लाइफस्टाइल ब्रांड्स की उत्कृष्ट कलेक्शन्स ने रांचीवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुंबई, दिल्ली, जयपुर, बनारस, कोलकाता, भागलपुर सहित देश के प्रमुख फैशन केंद्रों की विशेष कलेक्शन्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से आगंतुकों ने इसे “मिनी इंडिया शॉपिंग फेस्टिवल” की संज्ञा दी।
डिज़ाइनर परिधान, बनारसी एवं हैंडलूम साडिय़ाँ, वेडिंग कलेक्शन्स, प्रीमियम गोल्ड एवं सिल्वर ज्वेलरी, ट्रेंडी फैशन ज्वेलरी, लग्जऱी होम डेकोर एवं लाइफस्टाइल उत्पादों की शानदार रेंज ने ग्राहकों को आकर्षित किया। कई स्टॉलों पर दिनभर खरीदारों की लंबी कतारें देखी गईं और अनेक प्रदर्शकों ने पहले दिन को उम्मीद से कहीं अधिक सफल बताया। विशेष रूप से आगामी विवाह एवं उत्सव सीजन को देखते हुए महिलाओं एवं परिवारों ने वेडिंग शॉपिंग में विशेष रुचि दिखाई। आगंतुकों का कहना था कि ऐसी विविधता एवं गुणवत्ता वाली कलेक्शन्स सामान्यत: महानगरों में ही देखने को मिलती हैं, लेकिन स्नड्डह्यद्धद्बशठ्ठ क्कशद्बठ्ठह्ल ने उसे रांची में उपलब्ध कराकर शहरवासियों को एक अनूठा अनुभव प्रदान किया है।
पूरे दिन प्रदर्शनी में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। खरीदारी के साथ-साथ आगंतुकों ने देशभर की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प एवं फैशन परंपराओं की सुंदर झलक का भी आनंद लिया।
फैशन पॉइंट की चेयरपर्सन रीना अग्रवाल ने कहा कि पहले ही दिन मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया रांचीवासियों के प्रेम, विश्वास एवं समर्थन का प्रमाण है। हमारा प्रयास सदैव रहा है कि रांची के लोगों को महानगरों जैसी प्रीमियम शॉपिंग सुविधा उनके अपने शहर में उपलब्ध कराई जाए। आज की शानदार सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि रांची फैशन एवं लाइफस्टाइल के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने सभी शहरवासियों से आग्रह किया कि वे प्रदर्शनी के अंतिम दिन अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अवश्य पधारें और देशभर के चुनिंदा ब्रांड्स की उत्कृष्ट कलेक्शन्स का लाभ उठाएं। समर एंड लक्स एडिट एसएस Ó26 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, कला और शिल्प विरासत का भव्य उत्सव है, जिसने पहले ही दिन रांचीवासियों का दिल जीत लिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

