रांची 11 जून (आरएनएस)। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची एवं सेंट्रल मुहर्रम कमिटी डोरंडा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य सरपरस्त मो. सेईद की सरपरस्ती में में रोड स्थित मो. सईद के आवास में हुई बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि वर्ष 2026 के मुहर्रम का जुलूस 27 जून दिन शनिवार को निकाला जाएगा। बैठक में धवताल अखाड़ा एवं इमामबख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा सहित रांची एवं डोरंडा के सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के मुख्य सरपरस्त मो. सेईद के निर्देशानुसार सेंट्रल मुहर्रम कमिटी राँची ने कमिटी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष जमशेद अली उर्फ पपू गद्दी महासचिव अकीलुर्रहमान ने दूसरी सूची के माध्यम से कमिटी का विस्तार किया।सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के प्रवक्ता मो.इसलाम ने एक बयान जारी कर बताया कि ज्ञदूसरी सूची में मो सज्जाद इदरीसी, खालिद उमर, परवेज़ आलम गुड्डू को उपाध्यक्ष,मो माजिद आलम,अफऱोज़ अलाम को सचिव, इबरार गद्दी, उमर खान, फैसल गद्दी, एजाज गद्दी उर्फ राजू मो मोजाहिद,वसीम खान बब्लू को सह सचिव,शमसाद आलम ,जमील अख्तर सोनू ,अमजद अली,मो अली रज़ा,नईम टेलर,मो अशफाक,मो सलाउद्दीन रिंकू, आसिफ एकबाल को संगठन सचिव बनाते हुए सेंट्रल कमिटी में शामिल किया गया। बैठक में मो.सईद सरपरस्त,मो. महफूज आलम गद्दी प्रमुख खलीफा धौताल अखाड़ा,मो. महजूद प्रमुख खलीफा इमामबख्श अखाड़ा, धवताल अखाड़ा डोरंडा के प्रमुख खलीफा अतीकुर्रहमान गद्दी,सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के अध्यक्ष जमशेद अली पप्पू गद्दी, महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इस्लाम, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, सेंट्रल मुहर्रम कमिटी डोरंडा के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, महासचिव मुमताज गद्दी, मो.नौशाद उपाध्यक्ष , प्रवक्ता रिंकू,कोषाध्यक्ष मौलाना मो. मुनीर,नसीमुल हक,हैदर गद्दी,राजू गद्दी, इमरान गद्दी,शादाब गद्दी,अफसर गद्दी, मुन्ना गद्दी, सज्जाद इदरीसी,मो.दानिश,नज्जू,मो. राशिद,मो. सरफराज,मो. तैय्यब,नवाब चिश्ती सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

