०सुबह 6.15 बजे से 7.35 बजे तक ऑनलाईन योग सत्र के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड बनाने का किया जाएगा प्रयास
बालोद,12 जून (आरएनएस)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के गरिमामयी अवसर पर देश के समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु Óस्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगÓ की थीम निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत 14 जून 2026 को सुबह 06.15 बजे से 07.35 बजे तक एक ऑनलाईन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र के माध्यम से देश भर से अधिक से अधिक संख्या में नागरिकों को ऑनलाईन माध्यम से एक साथ जोड़कर Óगिनीज वल्र्ड रिकॉर्डÓ स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जन सहभागिता सुनिश्चित करने टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 जारी किया गया है। कोई भी प्रतिभागी इस टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस वैश्विक कीर्तिमान के प्रयास हेतु अपना नि:शुल्क पंजीकरण सुनिश्चित करा सकते हैं।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

