पिथौरागढ़ 13 June (Rns) । जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल
यह पूरा मामला जिले के धारचूला थाना क्षेत्र का है। जहां एक कार में सवार पांच लोग अपने गंंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार जैसे ही दारमा मार्ग पर पहुंती तभी ऊपरी पहाड़ी से अचानक भरभराकर विशालकाय बोल्डर सीधे चलती कार के ऊपर गिर गई। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। जिससे गाड़ी पूरी तरह चपट गई औऱ उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

