कासगंज 13 June (Rns) । सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में शनिवार सुबह करीब 5 बजे तेज आंधी और बर्षा के दौरान एक पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों में 30 वर्षीय वीरभान, उनकी 27 वर्षीय पत्नी नीलम और तीन वर्षीय बेटी काव्या शामिल हैं। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय काजल, सात वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय किरन गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह ने घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

