नूंह 13 June (Rns) । दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के पास चैनल नंबर 40 पर हुआ।
हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में एक बच्चा अक्षय और उसका पिता जवाहर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पिता का वहीं उपचार हो रहा है जबकि बेटे अक्षय की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया। उधर, स्वजनों को हादसे की सूचना पुलिस ने दे दी है। वे भी अस्पताल पहुंच रहे हैं

