New Delhi 13 June (Rns) /- हिमाचल के कुल्लू में एक विदेशी महिला की ड्रग ओवरडोस से मौत हो गई। पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के कसोल में रशियन विदेशी महिला की मौत की पुष्टि की है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि विदेशी महिला का शव पुलिस ने कब्जे में लिया। इसके साथ ही विदेशी महिला दिशालीयन के परिजनों को सूचना दी गई। महिला के परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि विदेशी महिला के मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है। इसके बाद पुलिस ने कसोल में रेव पार्टी को लेकर 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
मणिकर्ण घाटी के जंगलों में हाई कोर्ट की रोक के बावजूद धड़ाले से रेव पार्टी हो रही हैं। कसोल के जंगलों में रेव पार्टी में खुलेआम अश्लीलता और नशे का प्रचलन है। मणिकर्ण घाटी के कसोल में रशियन डीजे आर्टिस्ट्स 29 वर्षीय दिशालीन की ओवर डोज से 2 दिन पहले मौत हुई थी

