New Delhi 14 June (Rns) /- यमुना नदी के संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज आज दिल्ली सरकार द्वारा एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत राजधानी के 28 प्रमुख यमुना घाटों पर एक साथ सफाई का कार्य किया गया, जिसमें हजारों स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस महा-अभियान का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। उन्होंने गीता कॉलोनी के यमुना तट पर पहुंचकर सफाई कार्य में हाथ बंटाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना का स्वच्छ, निर्मल और अविरल स्वरूप तभी लौटेगा जब इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री के साथ-साथ सरकार के सभी मंत्री, विधायक, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी स्वयंसेवकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान करते नजर आए।

