New Delhi 14 June (Rns) /- भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि एक पश्चिम विक्षोप अभी नॉर्थ वेस्ट इंडिया को इंपैक्ट कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 कि.मी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। हीट वेव कंडीशंस मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो दिनों के लिए बनी रहेंगी। पिछले 24 घंटे में 12 से 20 सेंटीमीटर की बहुत भारी वर्षा असम और कर्नाटक में देखने को मिली है। इसके साथ ही भारी वर्षा हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु और मणिपुर में देखने को मिली है। मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश में 60 से 95 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

