Mumbai 14 June /- भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने जून 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एसयूवी जेडएस ईवी पर भारी छूट का ऐलान किया है। कंपनी इस मॉडल पर कुल 2.55 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है, जिसमें 2.15 लाख रुपये का सीधा नकद छूट और 20 हजार रुपये तक के लॉयल्टी तथा कॉर्पोरेट लाभ शामिल हैं। माना जा रहा है कि कंपनी और डीलर्स इस मॉडल का मौजूदा स्टॉक तेजी से खत्म करना चाहते हैं, इसलिए इतने बड़े ऑफर दिए जा रहे हैं। क्यों मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?
बाजार में चर्चा है कि एमजी जेडएस ईवी को भारत में धीरे-धीरे बंद किया जा सकता है। इसी कारण कंपनी स्टॉक क्लियरेंस अभियान चला रही है। इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में अब प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ चुकी है और नए मॉडल लगातार बाजार में आ रहे हैं। ऐसे में कंपनी पुराने स्टॉक को तेजी से निकालने के लिए आकर्षक ऑफर दे रही है।
कीमत और मुकाबला
एमजी जेडएस ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 20.50 लाख रुपये के बीच है। यह एसयूवी भारतीय बाजार में मारुति ई विटारा, महिंद्रा बीई 6, विनफास्ट वीएफ6, टाटा कर्व ईवी और हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक जैसे मॉडलों को टक्कर देती है। कंपनी कुछ चुनिंदा वैरिएंट्स पर मुफ्त सार्वजनिक चार्जिंग सुविधा का लाभ भी दे रही है, हालांकि यह नियम और शर्तों के अधीन है

