नई दिल्ली 14 June /- होंडा अपने ग्राहकों के लिए नई-नई टेक्नोलोजी लाती रहती है, इसी क्रम में कंपनी ने वर्ष 2026 में प्रीमियम बाइक रेंज को लान्च किया है। जिसमें पहली बार ई-क्लच तकनीक को ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है।
नई CB750 Hornet और XL750 Transalp के जरिए होंडा हाई-कैपेसिटी मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। खास बात यह है कि यह तकनीक शहर की ट्रैफिक वाली सड़कों से लेकर लंबी टूरिंग तक राइडिंग को ज्यादा आसान और आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन की गई है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सीईओ Tsutsumu Otani (त्सुत्सुमु ओटानी) के अनुसार, यह तकनीक कंपनी की एडवांस इंजीनियरिंग और भारतीय ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
CB750 Hornet: स्ट्रीट राइडिंग के शौकीनों के लिए खासः
नई होंडा CB750 Hornet को खासकर स्ट्रीट राइडिंग के शौकीनों के लिए पेश किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.49 लाख रखी गई है। बाइक में अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, ड्यूल फ्रंट डिस्क ब्रेक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस TFT डिस्प्ले दी गई है। इसका स्पोर्टी डिजाइन और दमदार इंजन इसे परफॉर्मेंस पसंद करने वाले राइडर्स के लिए खास बनाता है।
होंडा XL750 Transalp की कीमत लगभग 13.20 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। यह बाइक खास तौर पर एडवेंचर और टूरिंग पसंद करने वालों के लिए तैयार की गई है। इसमें लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, ग्रेवल मोड सहित कई राइडिंग मोड्स और ड्यूल-LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जो इसे अलग-अलग तरह के रास्तों पर बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है।
दोनों बाइक्स में मिलेगा दमदार 755cc इंजनः
CB750 हाॅर्नेट और XL750 Transalp दोनों में 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 67.5 kW की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन नई ई-क्लच तकनीक के साथ मिलकर राइडिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।
गोल्ड विंग में नया रंग विकल्पः
इस सुपर-लग्जरी क्रूजर बाइक को अब एक बेहद नए कलर गन मेटल ब्लैक मेटैलिक (Gun Metal Black Metallic) में उतारा गया है। इस बाइक में कार जैसा 1833cc का छह-सिलेंडर इंजन और ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44.30 रुपये लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है

