इंदौर 14 June । युद्ध की स्थिति में शेयर बाजार ने निवेशकों को निराश किया है। हालांकि आगे युद्ध थमने की संभावना है। ऐसे में आज का निवेश कल जब बाजार बेहतर होगा तो अधिक लाभ देगा। हालांकि जोखिम कम करने के लिए सीधे इक्विटी में निवेश करने के बजाय म्युचुअल फंड अच्छा माध्यम है।
निवेश के नए माध्यम लोगों को इस दौर में आकर्षित कर रहे हैं। थोड़ी-थोड़ी बचत के साथ बड़ी पूंजी खड़ी करने के लिए म्युचुअल फंडों को निवेश का अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें निवेश से शेयर बाजार की तेजी के लाभ भी मिलते हैं और जोखिम से अपेक्षाकृत सुरक्षा भी मिलती है।

