नगरी, 15 जून (आरएनएस)। डाईट नगरी के सेवानिवृत्त व्याख्याता कंजन सिंह ध्रुव निवासी नगरी को छात्र-छात्राओं एवं शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए उचित मार्गदर्शन, जनोपयोगी एवं समसामयिक जानकारियों के प्रसार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुँचाने के उनके सराहनीय योगदान हेतु आदिवासी धु्रव गोंड़ समाज तहसील नगरी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
धु्रव द्वारा सामाजिक व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से निरंतर उपयोगी जानकारी साझा कर युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। समाज ने उनके इस अनुकरणीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
समाज हित में उनके इस समर्पित योगदान के लिए सम्मानित करने पर धु्रव तथा उनके परिजनों गौरवान्वित महसूस करते हुए समाज के प्रति आभार व्यक्त किया है। बुढ़ादेव मंदिर कर्णेश्वर धाम देऊरपारा में आयोजित आयोजित इस सम्मान समारोह में संरक्षक तुलाराम ओटी, धनसिंह नेताम,तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ध्रुव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोरी कोषाध्यक्ष सुरेश ध्रुव महासचिव नरेश छेदैहा सहसचिव पुरन नेताम वित्त सचिव मानिक नेताम अंकेक्षक टीकम गंगेश संचालक अशोक ध्रूव,अर्जुन मरकाम, मिडिया प्रभारी सुरेंद्र राज धु्रव,माखन धु्रव, अवध मरकाम सहित कैलाश मरई,नारद धु्रव चिंता राम मंडावी, सीताराम नेताम,संत मरकाम,सियाराम नेताम, जागेश्वर धु्रव, दुर्योधन धु्रव, अमर सिंह मरकाम, केदारनाथ मंडावी,मदन मरकाम, मन्नू लाल कोर्राम , रामप्रीत ध्रुव, चिंतामणि मरकाम, हेमराज कुंजाम, राम स्वरूप ध्रुव, रामजी मरकाम, हीरालाल पडोटी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरसिंह मरकाम, उपाध्यक्ष संतोष नेताम सचिव तामेश नेताम, कोषाध्यक्ष कांता कुंजाम, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैल्य नेताम, उपाध्यक्ष तरूणा धु्रव, सचिव मीना देवी शाण्डिल्य, सहसचिव दुर्गा मरई,कोषाध्यक्ष शशिकला, प्रेमलता नागवंशी शशि धु्रव अनीता धु्रव अनीता मरकाम,धु्रव,बासन मरकाम, सविता मरकाम, कर्मचारी प्रकोष्ठ से हीरा मरकाम,अनीत धु्रव, स्कन्द धु्रव,मदन मंडावी,मुनेन धु्रव,अरविंद नेताम, महेंद्र सोरी,नीलू छेदैहा,मधु सुर्याकर उमाशंकर नागवंशी मानिक धु्रव तथा बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

