सिरसा 15 जून (आरएनएस)। सोमती अमावस्या के मौके पर गांव फूलकां स्थित श्री स्वामी लक्ष्येश्वर आश्रम गौ सेवा सदन में गांव की 11 महिलाओं व एक पुरुष ने गौ दान किया। गौदान करने वालों में कुरड़ाराम कुलडिय़ा, चंद्रमुखी कुलडिय़ा, बिमला कुलडिय़ा, गुड्डी देवी, कमला कुलडिय़ा, जमना देवी, पेमा देवी, कमला, बिमला, बंतो देवी, मैना देवी, बिमला रानी शामिल हैं। इस मौके पर गौशाला प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया। पंडित राकेश शर्मा ने विधि-विधान से हवन यज्ञ करवाया। उपस्थित गौभक्तों (महिलाओं-पुरुषों) ने हवन यज्ञ में आहूति डालकर पुण्य कमाया। इस मौके पर पंडित राकेश शर्मा ने बताया कि सोमती अमावस्या के दिन गोदान का धार्मिक महत्व होता है, जिसमें गाय को दान देना पुण्य का काम माना जाता है। उन्होंने बताया कि सोमती अमावस्या वह दिन है, जब किसी महीने की अमावस्या सोमवार को पड़ती है। इसे धार्मिक दृष्टि से खास महत्व दिया जाता है। इस दिन व्रत करने और पितरों के लिए तर्पण या स्नान, दान और पूजा करने की परंपरा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य पितृ ऋण की पूर्ति और मानसिक शांति प्राप्त करना होता है। उन्होंने गौ दान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गोदान हिन्दू धर्म में अत्यंत पुण्य का कार्य माना जाता है। इसमें किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद को गाय दान रूप में देना शामिल है। कहा जाता है कि गोदान करने से पापा का नाश और आध्यात्मिक लाभ मिलता है। यह कर्म विशेष रूप से सोमती अमावस्या और अन्य पावन दिन विशेष रूप से महत्व रखता है। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मोहनलाल कसवां, विजय सिंह कुलडिय़ा, मेवा सिंह, सत्यनाराया कुलडिय़ा, सतपाल छिंपा, विनोद कुकणा सहित अन्य गौभक्त व ग्रामीण उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

