सिरसा 15 जून (आरएनएस)। श्री हनुमंत फाउंडेशन द्वारा नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत चैरिटेबल अस्पताल में आंखों की जांच व आपरेशन का 282वां निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ लालगढिय़ा अस्पताल के संचालक डा. संजय गर्ग लालगढिय़ा व उनकी पत्नी अनु गर्ग ने किया। सुमन मित्तल ने उन्हें फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। डा. संजय ने अस्पताल द्वारा संचालित दंत चिकित्सा विभाग, रक्त जांच विभाग, दवा व अन्य विभागों का अवलोकन किया और फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा पिछले 28 वर्षों से अधिक समय से प्रतिदिन 125 से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और हर माह नेत्र जांच व आपरेशन शिविर लगाना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मात्र 10 रुपये प्रतिदिन में दवा उपलब्धि का सेवा कार्य शायद ही कोई अन्य संस्था कर रही है। डा. दंपत्ति ने हर माह नि:शुल्क कैम्प लगाने के लिए फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों को साधुवाद तथा शुभकामनाएं देते हुए अपनी तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कैम्प में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीण अरोड़ा व डा. महिप बंसल ने अपनी टीम व सहयोगियों के साथ 285 नेत्र रोगियों की जांच की। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीडि़त 53 जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क आप्रेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में 60 रोगियों की शुगर जांच व आंखों के आपरेशन के लिए चयनित नेत्र रोगियों की आवश्यक अन्य जांच निशुल्क रिलायबल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डा. विवेक शर्मा एमडी माइक्रोबायोलाजी व उनकी टीम द्वारा की गई। सभी नेत्र रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां भी फाउंडेशन द्वारा दी गई। प्रेम नरूला व नरूला परिवार द्वारा नेत्र रोगियों को शीतल ठंडा शर्बत पिलाया गया। कैम्प में एमपी गर्ग, दिव्या मित्तल, अंबर अरोड़ा, सुभाष वर्मा, प्रेम नरूला, डा. राज कुमार गुप्ता, भूप सिंह गहलोत, सुमन मित्तल व अन्य भी उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर डा. संजय व उनकी पत्नी अनु को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

