सिरसा 15 जून (आरएनएस)। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा की युवा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य पदग्रहण समारोह आगामी 21 जून को करनाल में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में समाज के नवनियुक्त युवा नेता अपनी नई जिम्मेदारियों को संभालेंगे। उक्त जानकारी देते हुए युवा इकाई के प्रदेश संगठन सचिव हर्ष मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस समारोह में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी नवदीप बंसल द्वारा की जाएगी। हर्ष मित्तल ने बताया कि युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश सचिव एवं सहप्रभारी हरिओम अग्रवाल, युवा इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष हिमांशु गोयल और कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गर्ग भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश संगठन सचिव हर्ष मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरियाणा के सभी जिलों में जो नई नियुक्तियां की गई हैं, उससे समाज के युवाओं में भारी जोश और उत्साह है। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य अग्रवाल समाज का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विकास करना है। विभिन्न जिलों और कस्बों में इन फैसलों से समाज को एक नई दिशा और ऊर्जा मिली है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

