प्रयागराज 15 जून (आरएनएस) शिवपुर क्लब व हुसैन इंटर कॉलेज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शुआट्स टैलेंट अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किया।
एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी नैनी मैदान पर सोमवार को खेले गए पहले मैच में शिवपुर क्लब ने 23.2 ओवर में 126 रन (विराट सिंह 37, अर्णव सिंह 21, विराट श्रीवास्तव 18, वेद कुमार 2/08, युग मिश्रा 2/20, मोहम्मद हम्माद, तल्हा, अली रहमान व नीलाभ एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में शुआट्स क्लब की पूरी टीम 22.4 ओवर में 97 रन (विराज कुमार निषाद 19, तल्हा 16, अयान सिंह 2/17, अयांश शुक्ला 2/18, विराट सिंह, अजय सोनकर, ओम यादव एक-एक विकेट) पर सिमट गई। विराट सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में त्रिवेणी क्लब बी ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन (अंश अनूप यादव 53, मनु यादव 46, मोहम्मद फारिक अली 3/16, मोहम्मद हमजा खान 3/30, मोहम्मद अली व शिवांश गुप्ता एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज 23.1 ओवर में छह विकेट पर 142 रन (अबु बकर 57 नाबाद, शिवांश गुप्ता 14 नाबाद, शीजान व मोहम्मद हमजा खान 14-14, अर्पित पाल 2/23, मन्नू यादव 2/24, अजय आनंद 1/22) बना लिए। मोहम्मद हमजा खान को को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

