प्रयागराज 15 जून (आरएनएस)। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) सत्र 2026-27 में आयोजित होने वाली ए, बी, सी एवं डी डिवीजन के लिए प्रवेश फॉर्म 18 जून 2026 से उपलब्ध होंगे।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं लीग समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश द्विवेदी ने बताया कि इस सत्र में भी ए डिवीजन (कर्नल एमआर शेरवानी), बी डिवीजन (मनीष देब), सी डिवीजन (रविकांत) और डी डिवीजन लीग (शशि द्विवेदी अंडर-14 बालक/बालिका) आयोजित की जायेगी। ए एवं बी डिवीजन पुरस्कार राशि 50,000 रुपये, सी डिवीजन की पुरस्कार राशि 30,000 रुपये और डी डिवीजन लीग की पुरस्कार राशि 25,000 रुपये रखी गयी है।
लीग में भाग लेने के इच्छुक क्लब, संस्थान एवं कार्यालय एसीए के नियम एवं उपविधियों सहित प्रवेश फॉर्म तथा खिलाड़ी पंजीकरण फॉर्म एसीए जोनल कार्यालय, तमन्ना नर्सिंग इंस्टीट्यूट, हाशिमपुर रोड (कमला नेहरू अस्पताल के निकट), प्रयागराज से प्रतिदिन अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 बजे तक (रविवार को छोड़कर) डॉ. अनूप श्रीवास्तव (संयुक्त संयोजक, एसीए कार्यालय), शिशिर मेहरोत्रा (संयुक्त संयोजक, अंपायर/स्कोरर), एसीए, अंकित पांडेय (सहायक संयोजक, लेखा एवं प्रबंधन), एसीए अथवा आशीष भारतीय, स्कोरर, एसीए से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश फार्म केवल 18 से 30 जून तक ही उपलब्ध रहेंगे। इसके पश्चात किसी भी क्लब, संस्थान अथवा कार्यालय को कोई फॉर्म जारी नहीं किया जाएगा। विधिवत भरे हुए प्रवेश फॉर्म, खिलाड़ी पंजीकरण फॉर्म तथा पूर्ण लीग शुल्क के साथ 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा। लीग शुल्क का आंशिक भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

