संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता
प्रयागराज 15 जून (आरएनएस)। सेंट जोसफ स्कूल क्रिकेट क्लब ने संजय मेहरोत्रा स्मारक अंडर -14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब को 69 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। इस जीत में सिद्धार्थ अग्रवाल कि बहुमुखी ( 51 रन, 30 गेंद, पांच चौके चार छक्के एवं 7 – 1 – 28 – 3 ) प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई हैं।
सोमवार को डीएवी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट जोसफ स्कूल क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में 224 रन ( आरव गुप्ता 58, सिद्धार्थ अग्रवाल 51, कृष्णम पांडेय 21 रन, उत्कर्ष सिंह 3/32, अंशवीर सिंह 2/39, नीलेश शर्मा 1/18, लक्ष्य जायसवाल 1/30 ) पर बनाए। जवाब में कायस्थ पाठशाला क्रिकेट क्लब कि टीम ने 35 ओवर में 155 रन ( कुणाल यादव 53, अली अहमद 20, गोलू तिवारी 13 रन, सिद्धार्थ अग्रवाल व अनंत तीन – तीन विकेट ) ही बना सकी। मैच में मो. आरिफ व तौसीफ शैख ने अंपायरिंग और गौरव विजय ने स्कोरिंग की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

