भोपाल।(आरएनएस)।प्रदेश को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी थर्मल पॉवर स्टेशन बिरसिंहपुर (स्त्रञ्जक्कस्) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। स्टेशन की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 2 ने बीते 14 जनवरी से बिना रुके लगातार 150 दिनों तक बिजली पैदा करने का स्वर्णिम आंकड़ा छू लिया है। गौरतलब है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर पॉवर जनरेटिंग कंपनी के लिए शानदार ट्रैक रिकॉर्ड बरकरार रखे हुए है। कुछ दिन पहले ही विद्युत गृह की यूनिट-3 ने 100 दिनों तक लगातार निर्बाध बिजली उत्पादन करने का रिकॉर्ड बनाया था।
सटीक परिचालन से गढ़े गए दक्षता के नए मानदंड-इस रिकॉर्ड परिचालन अवधि के दौरान यूनिट ने 92.38 प्रतिशत का प्लांट एवेलेबिलिटी फैक्टर (क्क्रस्न) बनाए रखा, जो बिजली उत्पादन के लिए इस इकाई की उच्च उपलब्धता और तकनीकी मजबूती को प्रमाणित करता है। साथ ही इकाई ने 81.15 प्रतिशत का प्लांट लोड फैक्टर (क्करुस्न) दर्ज कर अपनी वास्तविक उत्पादन क्षमता के कुशल उपयोग का लोहा मनवाया। ऊर्जा दक्षता के मोर्चे पर भी प्रबंधन का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जहां आंतरिक सहायक विद्युत खपत (्रक्कष्ट) को महज 8.89 प्रतिशत पर सीमित रखकर बिजली की बड़ी बचत की गई।
उत्पादन इकाइयाँ उच्चतम विश्वसनीयता के साथ काम करने में सक्षम-ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को सराहते हुए कहा कि कंपनी का प्रत्येक कार्मिक और ठेका श्रमिक उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत में विश्वास रखते है। उनकी इसी दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा की बदौलत हमारी इकाइयाँ लगातार राष्ट्रीय स्तर के कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

