भोपाल 15 जून (आरएनएस)।मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्?वालियर एवं चंबल संभाग अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मई का महीना राहत लेकर आया है। कंपनी द्वारा स्?मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को ‘टाइम ऑफ डेÓ (ञ्जशष्ठ) टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर ऑवर (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) में बिजली की खपत पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई है। इस ‘टाइम ऑफ डेÓ (ञ्जशष्ठ) टैरिफ व्यवस्था के तहत कंपनी कार्यक्षेत्र में कुल 8 लाख 17 हजार 302 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मई माह के बिजली बिल में 8 करोड़ 41 लाख 52 हजार रुपये की छूट का सीधा लाभ मिला है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आधुनिक तकनीक को अपनाएं और अपने परिसरों में स्मार्ट मीटर लगवाने हेतु आगे आएं। स्मार्ट मीटर न केवल ऊर्जा संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि यह उपभोक्ताओं को अपनी खपत के प्रति जागरूक कर आर्थिक लाभ भी दिला रहा है। स्मार्ट मीटर हर 15 मिनट में बिजली खपत का सटीक डेटा रिकॉर्ड करते हैं और खपत का डेटा स्वचालित रूप से बिलिंग सर्वर को प्राप्त होता है, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं रहती और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग के समय को प्रबंधित कर ‘टाइम ऑफ डेÓ टैरिफ जैसी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने बिलों में बचत कर सकते हैं।
स्?मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) अवधि के दौरान उपयोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्?ताओं को 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।
स्?मार्ट मीटर के संबंध में उपभोक्?ता किसी भी जानकारी अथवा शिकायत के निराकरण हेतु कॉल सेन्?टर 1912 अथवा नोडल अधिकारी कैलाश कुमार चौधरी, प्रबंधक(स्?मार्ट मीटरिंग सेल) से ईमेल आईडी स्द्वड्डह्म्ह्लद्वद्गह्लद्गह्म्द्बठ्ठद्दष्द्गद्यद्यड्ढद्धशश्चड्डद्यञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर संपर्क किया जा सकता है।

