जयसिंहपुर/सुल्तानपुर 16 जून (आरएनएस )। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर हनुमान मंदिर निकट हनुमत नगर मंडा बरौसा में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रभु श्री हनुमान जी के विशेष पूजन-अर्चन और विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ के साथ हुई। मधुर भजनों और चौपाइयों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। पाठ के समापन के बाद महाआरती हुई और भगवान को छप्पन भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद हजारों भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस भंडारे में राहगीरों, क्षेत्रीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी, बूंदी और ठंडे पानी का प्रसाद अत्यंत श्रद्धा भाव से वितरित किया गया। सुबह से शुरू हुआ प्रसाद वितरण का यह सिलसिला देर शाम तक अनवरत चलता रहा, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
सामाजिक समरसता की दिखी झलक (प्रमुख सहयोगी)
इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी आनंद तिवारी रमन सिंह प्रधान बहाउद्दीनपुर प्रधान संघ अध्यक्ष जयसिंहपुर। प्रमुख सहयोगी एवं सेवादार प्रमोद शिवम संतोष रमेश शुक्ला पप्पू मिश्रा पप्पू शुक्ला मनीष तिवारी विनय तिवारी आशुतोष तिवारी बृजेश पांडे शुभम पांडे अखिलेश निलेश राहुल रोहित मोहित संजीत श्रीवास्तव गुरु प्रसाद राज नरायण राजमणि मिश्रा प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

