प्रयागराज 16 जून (आरएनएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर जिला पंचायत सभागार में शाम 4 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन व इससे पहले इसी विषय व केद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में महानगर पदाधिकारियों मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के पास स्वच्छता, वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे दश्वमेघ घाट से अहिल्याबाई होल्कर मूर्ति तक प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ प्रबुद्ध लोगों के आवास जाकर उनसे संपर्क करेंगे।
बैठक में रमेश पासी, कुंज बिहारी मिश्रा, विक्रम भदौरिया, अनुज कुशवाहा, आनंद सोनकर, विजय श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, वंदना शर्मा, आभा गोस्वामी, प्रियंका पाराशर, कंचनलता कुशवाहा, आनंद दुबे आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

