सुल्तानपुर की कमान बिलाल अहमद एडवोकेट को पांचवीं बार सौंपी गई
सुलतानपुर 16 जून (आरएनएस )। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) उत्तर प्रदेश ने अवध क्षेत्र के लिए नए जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। यह सूची आरएलडी के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने जारी की। इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के अंतिम अनुमोदन के लिए भेजा गया है।
जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, संगठन में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने का प्रयास किया गया है। इस नई सूची में सुल्तानपुर जनपद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बिलाल अहमद को सौंपते हुए उन्हें नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुल्तानपुर के अलावा अवध क्षेत्र के अन्य प्रमुख जिलों के लिए भी अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इनमें अयोध्या के लिए बलराम यादव (जिलाध्यक्ष) और अरविंद सिंह महंत (महानगर अध्यक्ष), अमेठी के लिए सज्जन पाठक (जिलाध्यक्ष), लखनऊ के लिए सत्यप्रकाश तिवारी (जिलाध्यक्ष) और सरताज अहमद (महानगर अध्यक्ष), उन्नाव के लिए सुभाष यादव (जिलाध्यक्ष), बाराबंकी के लिए रामअचल (जिलाध्यक्ष), रायबरेली के लिए समरजीत सिंह (जिलाध्यक्ष), हरदोई के लिए राम दास दीक्षित (जिलाध्यक्ष) और सीतापुर के लिए शरद कुमार पाण्डेय (जिलाध्यक्ष) शामिल हैं। यह पत्र 16 जून को जारी किया गया है। इस घोषणा के बाद अवध क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल की सांगठनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। सुल्तानपुर में बिलाल अहमद को कमान मिलने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

