भोपाल 16 जून (आरएनएस)। प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट के सेंडविच में मरी हुई मक्खी निकली। जिसकी शिकायत ग्राहक ने फूड सेफ्टी विभाग से की है। ग्राहक का कहना है कि ये स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। मामले में मंगलवार को फूड इंस्पेक्टर जांच भी करेंगे।
अशोका गार्डन निवासी शोभा अहिरवार 15 जून को दोपहर 12:30 बजे शर्मा चाइनिज फास्ट फूड रेस्टोरेंट पर गई थीं। शोभा ने बताया कि रेस्टोरेंट से मैंने चीज सेंडविच ऑर्डर किया था। सेंडविच खाते ही मुझे उसमें एक कीड़ा मिला। जब उसे ध्यान से देखा तो वह मरी हुई मक्खी थी। इस पर मैंने तुरंत रेस्टोरेंट के स्टॉफ से शिकायत की, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद मामले की शिकायत फूड एंड सेफ्टी विभाग से की गई है।

