भोपाल 16 जून (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘देशबंधुÓ के नाम से सुप्रसिद्ध श्रद्धेय चित्तरंजन दास की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. चित्तरंजन दास ने अपना जीवन देश की आजादी और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण के लिए उनका त्याग और स्वराज को लेकर उनके विचार सदैव अनुकरणीय रहेंगे।

