सिरसा 18 जून (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने स्कूटी सवार एक युवक को एक किलो 196 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है।सीआईए ऐलनाबाद के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान टी-प्वाइंट ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक स्कूटी आती दिखाई दी। स्कूटी चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक स्कूटी मोड़कर वापस जाने का प्रयास किया। युवक की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार स्कूटी की तलाशी लेने पर उस पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से एक किलो 196 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। गिरफ्तार कथित आरोपी की पहचान दर्शन राम पुत्र मालाराम निवासी वार्ड नंबर 06, ऐलनाबाद, जिला सिरसा के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

