सिरसा 18 जून (आरएनएस)। हिसार-घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन से पानी की निकासी के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा जिला सिरसा इकाई कल 18 जून को जिला उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से मिलेगी। ज्ञात हो 3 जून को ओटू हैड सिरसा में हुई महापंचायत के दौरान पहुंचे एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मांगपत्र लेते हुए जल्द मुद्दों को हल करने का आश्वासन दिया था।
प्रेस बयान जारी करते हुए किसान सभा राज्य महासचिव सुमित दलाल ने बताया कि किसान सभा हरियाणा हिसार-घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन से संबंधित किसानों मजदूरों के मुद्दों को लेकर जिसमें ड्रेन की सफाई,बांध मजबूत करने, ओटू हेड के पास ड्रेन पर गेट लगाने, पानी को लिफ्ट करके घग्गर में डालने के लिए ज्यादा क्षमता का पंप सेट लगाने और इसकी स्थाई व्यवस्था होने तक अस्थाई पंप सेट बारिश के मौसम से पहले ही लगाने आदि मांगों को लेकर आन्दोलनरत है, जिसके तहत गांव-गांव पंचायतें की गई और 3 जून को ओटू हैड सिरसा में पंचायत की गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द इस बाबत काम की दिशा में आगे बढ़ते हुए मुद्दों को हल किया जाएगा। इसलिए किसान सभा कल जिला उपायुक्त सिरसा को ज्ञापन देगा और इस बारे बातचीत की जाएगी। अगर प्रशासन द्वारा मुद्दों को हल करने की दिशा में सकारात्मक प्रगति नहीं हुई तो किसान सभा आगे के आंदोलन को तेज करने को मजबूर होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

