सिरसा 18 जून (आरएनएस)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुधवार को गांव खतरावां में पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मोदी सरकार ने पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में पशुपालको के हितार्थ महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। इसके परिणामस्वरूप दुग्ध उत्पादन की मात्रा एवं गुणवता मे सुधार, पशुधन स्वास्थ्य, नस्ल सुधार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं ग्रामीण परिवारों, महिलाओं और छोटे पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी कड़ी की निरन्तरता में पशुपालन विभाग, हरियाणा द्वारा पशुओं के रख-रखाव, चिकित्सा, स्वास्थ्य, टीकाकरण, पशु बीमा एवं पशु किसान क्रेडिट कार्ड (पीकेसीसी) आदि का सर्वसाधारण तक प्रचार प्रसार के लिए दिनांक 12जून 2026 से 20 जून 2026 तक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक, पशुपालन विभाग सिरसा डा. सुखविंदर सिंह और उपमंडल अधिकारी, पशुपालन विभाग कालांवाली डा. सुरेंद्र सिंह के दिशा निर्देशन में खतरावां गांव के पशुपालक -किसान भाइयों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डा. विक्रम जोशी, राजकीय पशु चिकित्सालय, सुखचैन एवं विक्रम, बीटीएम द्वारा किसानों को नेचुरल फार्मिंग बारे अवगत करवाया गया। डा. जोशी ने पशुपालन और डेयरी विभाग, हरियाणा द्वारा पिछले 12 वर्षों में पशुपालकों के हितार्थ चलाई गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में पहुंचे पशुपालकों को पशु प्रजनन, संक्रामक बीमारियों के लिए टीकाकरण, पशु प्रबंधन और पशु पालन के लिए वैज्ञानिक तकनीकी बारे जागरूक किया। सरकार द्वारा प्रायोजित डेयरी यूनिट ऋण, भेड़ एवं बकरी ऋण, शुकर पालन ऋण और बैकयार्ड पोल्ट्री यूनिट स्थापित करने के बारे जानकारी दी। पशुपालक भाई, पशुधन किसान क्रेडिट योजना (पीकेसीसी) का फायदा कैसे और किस तरह ले सकते हंै और कितना ब्याज देय करना है, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर आयोजन में जसबीर सिंह, सुखचैन ने सहयोग किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

