– शिक्षण, शोध व प्रसार गतिविधियों को बेहतर बनाने पर करना होगा कार्य – कुलपति
अयोध्या 17 जून (आरएनएस ) आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने आई.आई.आर.एफ. रैंकिंग-2026 में उत्तर प्रदेश में 28वां स्थान प्राप्त किया है। कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अधिकारियों के साथ बैठक कर लगातार रैंकिंग में सुधार लाने पर जोर दे रहे हैं। कुलपति का कहना है कि आई.आई.आर.एफ. रैंकिंग में और सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने आगे आने वाले एन.आई.आर.एफ रैंकिंग के परिणाम के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा। कहा कि रैंकिंग में बेहतर स्थान पाने के लिए हमें शिक्षण, शोध और प्रसार गतिविधियों को बेहतर बनाने पर कार्य करना होगा। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट अनुसंधान, प्रभावी विस्तार सेवाओं और नवाचार पर आधारित होता है। इसे अभी हर स्तर पर सुदृढ़ करने की जरूरत है। आई.आई.आर.एफ. रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि को पहला, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय को 39वीं और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर को 45वीं रैंक प्राप्त हुई है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को ई-ऑफिस बनाना उनकी प्राथमिकता में है और इस प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। कुलपति ने ई-ऑफिस की कार्यप्रणाली को प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी को अवगत कराया। इस दौरान कुलपति ने पूर्व में विश्वविद्यालय के अंदर तेजी से बढ़े कोर्ट केसो पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सभी केसों का रिव्यू कराकर सारी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

