अयोध्या 17 जून (आरएनएस )। डॉ.राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेन्द्र शर्मा ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 105 भार वर्ग कैटेगरी में प्रथम स्थान पर रहते हुए अवध विश्वविद्यालय के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। गगनदीप के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्वविद्यालय ने कांस्य पदक जीता । पावर लिफ्टिंग टीम के साथ टीम मैनेजर डॉ.मनीष सिंह एवं कोच बबलू रहे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग पुरुष प्रतियोगिता चेन्नई में अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ी धर्मेन्द्र शर्मा के शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। आज विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं कोच डॉ. मनीष सिंह ने कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को ट्राफी सौंपी। बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

