एडीएम सिटी नेे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
प्रयागराज। अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) जूही प्रसाद के द्वारा बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल का निर्धारित बिन्दुओं पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। विभिन्न विभागों यथा डेन्टल सर्जरी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी एनस्थीमिया, सामान्य सर्जरी आर्थोपेडिक, मेडिसिन, गायनिक, गैस्ट्रोलाजी, ई0एन0टी0 टी0डी0बेस्ट पी0एम0 एस0एस0 वाई आदि विभागों में तैनात चिकित्सकों/स्टाफ के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया।
विभिन्न विभागों के उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि सर्जरी विभाग में डॉ0 तरून, डॉ0 अभिषेक शुक्ला, डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 सौरभ आनन्द दुबे अनुपस्थित पाये गये और अन्य डॉक्टर उपस्थित पाये गये।
हास्पिटल के विभिन्न वार्डो, गलियारों/शौचालयों एवं अन्य विभागों की साफ सफाई तथा भौतिक स्थिति के निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डो में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परन्तु कुछ स्थानों पर मरम्मत और साफ-सफाई कराये जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त नालियों की साफ-सफाई, उपकरणों के उचित रख-रखाव ड्यूटी चार्ट को अद्यतन करने तथा परिसर में अनाधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु भी निर्देश दिये गये। सभी उत्तरदायी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

