मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय कृषि निर्यात की बैठक आयोजित
प्रयागराज 17 जून (आरएनएस)। मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता तथा सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में गाँधी सभागार में मंडल में कृषि निर्यात संवर्धन हेतु बहुआयामी कार्ययोजना पर मंथन, प्रशिक्षण, समन्वय एवं विपणन सुदृढ़ करने विषयक मंडल स्तरीय कृषि निर्यात की बैठक संपन्न हुई द्य
सर्वप्रथम सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल प्रयागराज डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा बैठक में उपस्थित कृषकों, एफपीओ एवं निर्यातको को उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019 का संक्षिप्त परिचय देते हुए नीति के अंतर्गत अनुमन्य निर्यात प्रोत्साहनों के बारे में विस्तार से बताया। कृषि उत्पादों की निर्यात स्थिति एवं आंकड़ों की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने समस्त कृषक उत्पादक संगठनों एवं कृषक उत्पादक कंपनियों सहित सभी हितधारकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। सहायक कृषि विपणन अधिकारी प्रयागराज मंडल प्रयागराज द्वारा अवगत करवाया गया की, जनपद प्रतापगढ से आवला एवं फतेहपुर से हरी मिर्च एवं केला के क्लस्टर निर्माण का अनुमोदन राज्य स्तरीय कृषि निर्यात समिति द्वारा प्रदान कर दिया गया है।
बैठक में डॉ0 दिनेश चंद्र सहायक कृषि विपणन अधिकारी, शोभना सिंह जिला विकास प्रबंधक, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक); अजय कुमार चौरसिया, (संयुक्त आयुक्त उद्योग); डा0 राहुल शुक्ला (ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक प्रयागराज), यतीन्द्र तिवारी (बेलखरनाथ फार्मर प्रो0का0लि0 प्रतापगढ), जिज्ञासु मिश्र (हरवारी सुपर फ़ूड फार्मर प्रो0का0लि0), राम प्रसाद (श्री राम ट्रेडर्स मिनी राइस मिल प्रतापगढ); रमेश कुमार कुशवाहा (चावल निर्यात), अंशुल सिंह (अन्नगर्भा बायो इनर्जी फार्मर प्रो.का.लि. प्रतापगढ), पंचराज शुक्ला (जलोदरी महिला एग्रो प्रो0का0लि0 प्रयागराज),मंडल के समस्त जनपदों के ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक/ सदस्य सचिव ,जिला क्लस्टर सुविधा इकाई , विपिन त्रिपाठी (कृषि विपणन निरीक्षक), सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

