निरंतर संगत द्वारा संपूर्णता 18 जूून को, सिखो के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन।
प्रयागराज 17 जून (आरएनएस)। सिखो के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को नमन करते हुए अलोपीबाग गुरुद्वारे सहित विश्व भर के गुरुद्वारों में पिछले कई दिनों से “सुखमणि साहिब का पाठ” निरंतर संगत द्वारा हो रहा है जिसकी संपूर्णता 18जून को हो रही है।
अलोपीबाग गुरुद्वारे के प्रधान सेवादार परमजीत सिंह बग्गा ने बताया कि सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता के साथ ही खुले दीवान हॉल में रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन, गुरु इतिहास, अरदास, हुक्मनामा उपरांत मीठा ठंडे जल सहित गुरु का लंगर अटूट वितरित किया जाएगा।
परमजीत सिंह बग्गा ने कहा कि सिख पंथ का वैसे तो पूरा इतिहास ही शहादतों से भरा है पर इसकी शुरुआत पांचवे सिख गुरु अर्जुन देव जी से हुई गुरु अर्जुन देव जी ने “साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी” की संपादना की।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्रीय उपाध्याय सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि गुरुजी की शहादत के बाद तो सिख पंथ में शहादतों की लड़ी सी लग गई,गुरु अर्जन देव जी तपते हुए तवे पर ऐसे बैठे थे मानो किसी तख्त पर बैठे हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

